मध्यप्रदेश

MP में दिल दहला देने वाला हादसा, दो महिलाओं की जिंदा जलने से मौत

तहसीलदार गोपाल सोनी ने बताया कि उपनगर नीमच सिटी में स्वर्गीय अमर सिंह यादव की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाएं खाना बना रही थी. इसी दौरान गैस की टंकी लीकेज हो गयी और उसमें आग लग गयी.

हादसे के वक्त कमरे में पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं, जावरा और नागदा से खाना बनाने के लिए पहुंची दो महिलाएं गीता बाई और माया बाई कमरे से बाहर नहीं निकल सकीं और जिंदा जलने की वजह से दोनों की मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शी यशपाल यादव ने बताया कि आग लगने के बाद प्रशासनिक अमला काफी देर से मौके पर पहुंचा. परिजनों और स्थानीय लोगों ने ही अपने स्तर पर प्रयास कर आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी.
वहीं, हादसे के बाद पूरे शहर में सनसनी मच गई. लोगों का भारी जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया. पुलिस और प्रशासन के भी आला अफसर मौके पर पहुंच गए. उन्होंने दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply