Latest

MP में कौन बनेगा CM: दिल्ली में जल्द होगा फैसला

MP में कौन बनेगा CM: दिल्ली में जल्द होगा फैसला, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद अब सिर्फ एक ही बात की चर्चा है कि यहां मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल सहित कई बड़े नेता दिल्ली में ही मौजूद हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक भेजेगा, जो आलाकमान के निर्णय से अवगत कराएंगे। यहां पढ़‍िए इससे जुड़ा हर अपडेट…

शिवराज सीएम पद के प्रबल दावेदारों में शामिल
समाचार एजेंसी पीटीआई मध्य प्रदेश में भाजपा को मिले दो-तिहाई बहुमत के साथ शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। कैलाश विजयवर्गीय के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर जैसे बड़े नेताओं को भी पद के लिए अन्य संभावितों में देखा जा रहा है।

विधायक रमेश मेंदोला ने सीएम पद के लिए कैलाश विजयवर्गीय का नाम बढ़ाया
मध्य प्रदेश में सीएम का फैसला दिल्ली में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद होने की वजह से मध्य प्रदेश के भी कई दिग्गज दिल्ली में हैं। भाजपा महासचिव व इंदौर-एक विधानसभा सीट से विधायक चुने गए कैलाश विजयवर्गीय भी दिल्ली में हैं। विजयवर्गीय के समर्थक और विधानसभा क्षेत्र इंदौर-दो से विधायक रमेश मेंदोला ने खुद को मंत्री बनाए जाने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि लोग कैलाश विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। यह जनभावनाएं हैं कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।

मीडिया से बोले शिवराज- मैं सीएम पद के बारे में नहीं सोचता
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद सीएम बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सीएम पद के बारे में नहीं सोचता, मेरी पार्टी तय करेगी कि कहां काम करना है। आईएनडीआइए गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष पीएम नरेन्द्र मोदी का मुकाबलना नहीं कर सकता, वे फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। दक्षिण में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।

16 दिसंबर पर से पहले होगी सीएम पद की शपथ

मध्य प्रदेश 15वीं विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। उधर 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो रहे हैं, जिसमें सभी मांगलिक कार्य रूक जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के लिए सीएम पद के लिए चेहरा तय जल्द ही शपथ ग्रहण हो सकता है।

चुनाव में चली लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत में लाड़ली बहना योजना का भी योगदान माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सभाओं में शिवराज सरकार के काम का उल्लेख किया था। इससे इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं वे चौथी बार सीएम बन सकते हैं।

मध्य प्रदेश में इस बार नहीं था कोई सीएम फेस

भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कोई सीएम का फेस नहीं बनाया था। शिवराज सिंह चौहान के बाद नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नामों की भी चर्चा शुरू हो गई है।

Back to top button