मध्यप्रदेश
MP में अब नहीं होंगे 10वीं के बचे हुये पेपर, मिलेगा जनरल प्रमोशन, 12वी की परीक्षा इस तारीख को

भोपाल। मध्यप्रदेश के बोर्ड के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। मीडिया के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वी के जो पेपर शेष रह गए है अब वे पेपर नहीं होंगे । 10वी के जो पेपर हो गए, उनके अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा, जो पेपर नहीं हुए उनके आगे अब पास लिखा जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वी की परीक्षा के जो पेपर शेष रह गए है उनकी परीक्षा 8 जून से 16 जून के बीच होगी ।
19 मार्च 2020 लॉक डाउन शुरू होने की तिथि से लेकर लॉक डाउन समाप्त होने तक की अवधि तक कोई भी निजी विद्यालय विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ले सकेगा, इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य फीस नहीं ली जावेगी ।








