MP सावरकर की फोटो लगी कॉपी बांटने का मामला गर्माया, छात्रों ने दी चेतावनी, निलंबल वापसी वरना नहीं फहरायेंगे तिरंगा
सावरकर की फोटो लगी कॉपी बांटने के चलते स्कूल के प्राचार्य आरएन केरावत को निलंबित करने का मामला गरमाते नजर आ रहा है। प्राचार्य को निलंबित किए जाने के विरोध में स्कूल के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है।
वहीं, प्राचार्य के निलंबन को लेकर छात्रों से बात करने आए जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों ने चेतावनी दी है। छात्रों का कहना है कि अगर प्राचार्य को बहाल नहीं किया गया तो 26 जनवरी (Republic day) को स्कूल में तिरंगा नहीं लहराएंगे। इतना सुनते ही डीईओ भी स्कूल से उल्टे पांव लौट गए।
बता दें रतलाम जिले के मलवासा हाईस्कूल का यह मामला है। यहां 4 नवंबर 2019 को एक एनजीओ ने स्कूल में निःशुल्क रजिस्टर बांटे थे। रजिस्टर में वीर सावरकर की तस्वीर होने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि प्राचार्य ने इसे बंटवाने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से कोई अनुमति नहीं ली थी।

