Tuesday, April 7, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

MP चुनाव LIVE: एक बजे तक प्रदेश में 28 प्रतिशत मतदान

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. विधानसभा की 230 सीटों के लिए प्रदेश के 52 ज़िलों में वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. पूरे प्रदेश में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होकर शाम 5 बजे चलेगा, सिर्फ नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की 3 सीटों के लिए सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।
इस बार 2899 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें 2644 पुरुष 250 महिला और 5 उम्मीदवार थर्ड जेंडर से हैं. सबसे अधिक उम्मीदवार 34 मेहगांव (भिंड) तथा सबसे कम 4 गुन्नौर (पन्ना) में हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांता राव के मुताबिक निर्भीक और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. पूरे प्रदेश में कुल 65367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मतदाता वोट डालेंगे. प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला प्रदेश के 5 करोड़, 4 लाख 95 हज़ार मतदाता करेंगे।
आज बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर वोटिंग हो रही है और आम जनता अपने वोट के अधिकार का उपयोग करने और अपने इस बड़े कर्तव्य को निभाने के लिए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
मतदान सुबह 8 से शुरू हो गया जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा। बता दें कि नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3116 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों की उत्सुकता कुछ ऐसी है कि वे वोटिंग के बाद अपनी सेल्फीज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फेसबुक पर वोटिंग सेल्फी शेयर करते हुए वे दूसरों से भी अपील कर रहे हैं कि अपना वोट जरूर दें। हर कोई अपने अंदाज में यह अपील करता नजर आ रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply