MP चुनाव LIVE: एक और गांव में मतदान का बहिष्कार, लोगों ने की ये मांग
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. विधानसभा की 230 सीटों के लिए प्रदेश के 52 ज़िलों में वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. पूरे प्रदेश में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होकर शाम 5 बजे चलेगा, सिर्फ नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की 3 सीटों के लिए सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी.
इस बार 2899 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें 2644 पुरुष 250 महिला और 5 उम्मीदवार थर्ड जेंडर से हैं. सबसे अधिक उम्मीदवार 34 मेहगांव (भिंड) तथा सबसे कम 4 गुन्नौर (पन्ना) में हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांता राव के मुताबिक निर्भीक और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. पूरे प्रदेश में कुल 65367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मतदाता वोट डालेंगे. प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला प्रदेश के 5 करोड़, 4 लाख 95 हज़ार मतदाता करेंगे.
2:34 pm (IST)
Kamal Nath, Congress on showing his election symbol after casting his vote in Chhindwara: I had already cast my vote. When people asked me when those from media asked me whom I have voted for I showed this (palm). What else could have I done?Show a lotus? #MadhyaPradeshElections pic.twitter.com/A4nxfFrCOB
— ANI (@ANI) November 28, 2018
2:31 pm (IST)
मंडला – विझोली ग्राम के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार. प्रसाशन मौके पर पहुंचा. मूलभूत सुविधाएं ना मिलने से ग्रामीण नाराज थे. निवास के सीईओ ने मौके पर जाकर समझाईश दी है.
2:30 pm (IST)
मुरैना- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बसपा कार्यकर्ताओं से की मारपीट, दिमनी विधान सभा के खेरा मेवादा मतदान केंद्र की घटना. खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर रवाना.
2:21 pm (IST)
शहडोल- एक और गांव में बहिष्कार, शाहपुर गांव में नहीं पड़ा भी एक वोट. प्रशासन के अधिकारी गांव में डटे हुए हैं. विकास कार्य नहीं होने पर किया चुनाव का बहिष्कार. अपर कलेक्टर समेत बुढ़ार जनपद सीईओ गांव पहुंच चुके हैं.
2:15 pm (IST)
मुरैना- दिमनी विधानसभा के जोहा गांव में वोटर को कुल्हाड़ी मारी गई है. बीजेपी के एजेन्ट रामखिलाड़ी सिंह तोमर पर आरोप लगा है. घायल वोटर कांग्रेस का वोटर बताया जा रहा है. गंम्भीर हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
2:13 pm (IST)
जबलपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया. उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं.
2:09 pm (IST)
सीहोर: बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लाड़कुई स्थित मतदान क्रमांक 219 में 108 साल की हकीया बाई ने मतदान किया. आजादी के बाद से अब तक के सभी मतदान में हकीया ने हिस्सा लिया है. उन्होंने व्हील चेयर पर बैठकर मतदान किया है.
2:08 pm (IST)
नरसिंहपुर की गाडरवारा विधानसभा में दिखा मतदान का जज्बा. लकवाग्रस्त कामथ वार्ड निवासी खूबचंद खटीक स्ट्रेचर से पहुंचे वोट डालने. मतदान कर मदद की आस लगाते समय भावुक हो पड़े खूबचंद.

