MP : खंडवा बना सबसे ज्यदा HOT सिटी, लगातार बढ़ रहा तापमान
भोपाल। गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश के एक तिहाई इलाके में लू चल रही है। लॉक डाउन के कारण प्रदूषण कम है लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। आज 16 अप्रैल 2020 को मध्य प्रदेश का खंडवा और नौगांव शहर भारत के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल थे।
भारत के 10 सबसे गर्म शहर और उनका तापमान
जलगांव महाराष्ट्र 43.4
अकोला महाराष्ट्र 43.3
खंडवा मध्य प्रदेश 43.1
चुरू राजस्थान 42.7
अमरेली गुजरात 42.4
झांसी उत्तर प्रदेश 42.3
नौगांव मध्य प्रदेश 42.3
केशोद गुजरात 42.2
मालेगांव महाराष्ट्र 42.2
वाशिम महाराष्ट्र 42.2
दक्षिण की गर्म हवाएं मध्य तक आ चुकी हैं
भारत में गर्म हवाओं का बहाव दक्षिण भारत से शुरू होता है। यहां से यह मध्य में आता है और मध्य से पूर्व एवं उत्तर की तरफ गरबा हवाओं का सफर शुरू होता है। दक्षिण की गर्म हवाएं मध्य भारत तक आ चुकी है। लू का प्रकोप शुरू हो गया है। सोमवार तक पूरे मध्य भारत में लू के गर्म थपेड़े महसूस किए जाएंगे।

