सड़क बनाने के लिए सवा दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज भी विश्व बैंक और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक से लिया जा रहा है। सरकार अपनी ओर से लगभग एक हजार करोड़ रुपए लगाएगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 500 से कम आबादी वाले गांवों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे गांवों को सड़क मार्ग से जोड़कर मुख्यधारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रेवल सड़क (मुरम, गिट्टी वाली) बनाई गई थीं। इन्हें अब डामर वाली सड़कों में तब्दील करने की योजना बनाई है।
इसमें करीब 10 हजार किलोमीटर सड़क का डामरीकरण होगा। सवा चार हजार नए मार्ग भी बनाए जाएंगे, जिससे 4 हजार 870 गांवों की 14 लाख 80 हजार आबादी को फायदा होगा। इस काम को अंजाम देने के लिए विभाग ने विश्व बैंक से 1 हजार 365 करोड़, एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक से 910 करोड़ रुपए बतौर कर्ज लेने का फैसला किया है। कर्ज की मंजूरी भी हो चुकी है। किस्तों में यह रकम मिलेगी।
बाकी लगभग एक हजार करोड़ रुपए सरकार खजाने से लगाएगी। सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीतेश व्यास ने बताया कि विजन 2018 में पक्की डामरीकृत सड़क से गांवों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। कुछ सड़कों के लिए निविदा भी आमंत्रित कर ली हैं। अगले पांच साल में प्रदेश में आंतरिक सड़कों का जाल बुन जाएगा और यह प्रदेश के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
-
नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कल, कलेक्ट्रेट सभागार में लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ -
नगर निगम आयुक्त की लग्जरी कार जाम में न फंसे इसलिए केवल कचहरी चौक और उसके आसपास ड्यूटी बजा रहा नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता, फुटपाथ पर सब्जी करने वाले गरीब कारोबारियों को कर रहा परेशान -
सागर सांसद लता वानखेड़े ने सागर एवं आस-पास के क्षेत्र में रेलवे के विकास को गति देने के उद्देश्य से महाप्रबंधक के साथ की समीक्षा बैठक -
रविवार को भी खुलेंगे बैंक: 3 दिवसीय हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर को सरकारी बैंक शाखाओं में होगा कामकाज -
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सनशाइन एकेडमी में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया” -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे कटनी को 3 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का 25 सितंबर को भोपाल से होगा शुभारंभ -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित -
मीराबाई चानू एशियन गेम्स 2026: 49kg वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, जानिए क्यों खास है यह जीत -
बालाघाट: चोरी के शक में महिला से मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज -
आपके खाते में आतंकियों के 7 करोड़ हैं…” – भोपाल की महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹35 लाख की ठगी -
Bank Strike Alert: अगले हफ्ते लगातार 5 दिन ठप रह सकता है बैंकों में काम, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर -
IIT बॉम्बे छात्र मौत मामला: 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित, प्रोफेसर छुट्टी पर भेजे गए -
होटल कदम ट्री में हनीट्रैप का भंडाफोड़: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाली युवती 2.50 लाख कैश लेते रंगे हाथों गिरफ्तार -
तिलक कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित: भाषण में सरिता और चित्रकला में वर्षा साहू ने मारी बाजी -
सेवा संकल्प अभियान: उमरियापान कॉलेज में नुक्कड़ नाटक ‘नई जिंदगी’ से दिया नशामुक्ति का संदेश, रंगोली प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम -
कटनी में सामाजिक सरोकार: स्कूलों में मनाया गया ‘उमंग दिवस’, महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त भारत का संदेश -
बैनामा के बाद भी नामांतरण के लिए भटक रहा आवेदक: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश -
दतिया भाजपा को मिला नया कमान: उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, माधवराव सिंह परिहार बने नए जिलाध्यक्ष -
दतिया भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिला, माधवराव सिंह परिहार को मिली जिम्मेदारी, उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा बदलाव -
जापान पर रोमांचक जीत के बाद भारत फिर बना T20 का ‘किंग’, श्रेयस की कप्तानी में इंग्लैंड को पछाड़ा
