मध्यप्रदेश

MP की पहली सेंट्रल लैब उज्जैन में होगी स्थापित, हो सकेंगी यह 47 जांचें

उज्जैन। मध्यप्रदेश की पहली सेंट्रल लैब उज्जैन के चरक हॉस्पिटल में स्थापित होगी। इस लैब के स्थापित होने से स्वास्थ्य संबंधी 47 प्रकार की जांचें एक ही जगह आसानी से अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से हो सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने मंगलवार को हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद इसे हरी झंडी दे दी है।

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उज्जैन एक नया कदम रखने जा रहा है। सेंट्रल लैब स्थापित होने से आम लोगों को बड़ा फायदा यह होगा कि महंगी जांचें भी नि:शुल्क होंगी और ये कम्प्यूटराइज्ड होंगी। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने इस लैब को स्थापित करने के लिए चरक हॉस्पटल का निरीक्षण किया और लैब स्थापित करने को लेकर हर नजरिए से अध्ययन किया

Leave a Reply

Back to top button