MP की इन 47 सीटों पर अटकी है सियासी दलों की सांसें

भोपाल। इन सीटों में 6 मंत्री, 1 पूर्व मंत्री की सीट भी शामिल है. 21बीजेपी, 15 कांग्रेस, 3 बसपा, 1निर्दलीय MLA की सीट पर अग्नि परीक्षा है.मध्य प्रदेश में 47 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जिन पर सियासी पार्टियों की सांस अटकी हुई है. दरअसल ये वो सीटें हैं जहां जीत-हार का अंतर बेहद कम होता है. यही वजह है कि बीजेपी, कांग्रेस और बसपा ने इन पर पूरी ताकत झोंक दी है. इन सीटों में 6 मंत्री, 1 पूर्व मंत्री की सीट भी शामिल है. 21बीजेपी, 15 कांग्रेस, 3 बसपा, 1निर्दलीय MLA की सीट पर अग्नि परीक्षा है.
इन 47 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस के साथ सभी सियासी दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जो उम्मीदवार पांच हजार से कम मतों से जीतकर अपनी सीट को बचा पाए थे, उनमें सरकार के वित्त मंत्री जयंत मलैया, उद्यानिकी मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा, कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह, मंत्री ललिता यादव सहित कई दिग्गज नेता शामिल हैं. कांग्रेस के भी कई दिग्गज नेता पांच हजार से कम मतों से जीते थे. बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार भी बड़ी मुश्किल से जीते थे.
इन सीटों पर झोंकी पूरी ताक…?
मंत्री की संख्या… (06) जीत का अंतर
1-वित्त मंत्री जयंत मलैया 4953
2-उद्यानिकी मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा 3158
3-कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन 2500
4-महिला बाल विकास राज्य ललिता यादव 2217
5-स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह 1704
मा6-नगरीय प्रशासन मंत्री या सिंह 1147
पूर्व मंत्री की संख्या…(01)
1-पूर्व मंत्री रंजना बघेल 1639
कांग्रेस विधायक की संख्या…(15)
1-केवलारी से विधायक रजनीश हरबंस सिंह 4803
2-हरदा से विधायक आरके डोंगे 4651
3-अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह 4063
4-मंडला से विधायक संजीव छोटे लाल 3827
5-परसवाड़ा से विधायक मधु भगत 2849
6-भीकनगांव से विधायक झूमा सोलंकी 2399
7-विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत 2149
8-भगवानपुरा से विधायक विजय सिंह 1820
9-सिरोंज से विधायक गोवर्धन लाल 1584
10-कोतमा से विधायक मनोज कुमार अग्रवाल 1546
11-पांढूर्ना से विधायक जतन उइके 1478
12-गुढ़ से विधायक सुंदर लाल तिवारी 1382
13-जबलपुर से पश्चिम तरुन भानोत 923
14-इछावर से शैलेंद्र रमेश चंद्र पटेल744
15-जतारा से दिनेश कुमार अहिरवार 233
निर्दलीय विधायक की संख्या…(01)
1-सीहोर से सुदेश राय 1626
बसपा विधायक की संख्या…(03)
1-रैगांव से विधायक उषा चौधरी4109
2-दिमनी से विधायक बलवीर सिंह डंडौतिया 2106
3-मनगवां से विधायक शीला त्यागी 275
बीजेपी विधायक की संख्या…(21)
1-महेश्वर से विधायक राजकुमार मेव 4725
2-मांधाता से विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर 4337
3-कुरवाई से विधायक वीरसिंह पंवार 4081
4-देवतालाब से विधायक गिरीश गौतम 3885
5-पोहरी से विधायक प्रहलाद भारती 3625
6-अशोक नगर से विधायक गोपीलाल जाटव 3348
7-बड़वारा से विधायक मोती कश्यप 3287
8-ब्यावरा से विधायक नारायण सिंह पवार 3088
9-हटा से विधायक उमादेवी खटीक 2852
10-जौरा से विधायक सुबेदार सिंह 2498
11-सीधी से विधायक केदारनाथ शुक्ला 2360
12-सैलाना से विधायक संगीता विजय चारेल 2079
13-शाजापुर से विधायक अरुण भिमावद 1938
14-सोनकच्छ से विधायक राजेंद्र फुलचंद्र वर्मा 1880
15-मलहरा से विधायक रेखा यादव 1514
16-गुन्नौर से विधायक महेंद्र सिंह 1337
17-महगांव से विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी 1273
18-जबलपुर पूर्व से विधायक अंचल सोनकर 1155
19-सरदारपुर से विधायक वेलसिंह भुरिया 529
20-बरघाट से विधायक कमल मार्सकोले 269
21-सुरखी से विधायक पारुल साहू 141
(राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार)
कुछ सीटों पर तो एक हजार से कम मतों से बीजेपी, कांग्रेस, बसपा और निर्देलीय विधायक की जीत हुई थी.बीजेपी ने सुरखी सीट सबसे कम 141 वोटों से जीती थी.बरघाट और सरदारपुर सीट में जीत का अंतर भी बहुत कम था. बीएसपी ने भी मनगंवा सीट महज 275 मतों से जीती थी.कांग्रेस ने जबलपुर पश्चिम सीट 923, इछावर सीट 744 और जतारा सीट 233 वोटों से अपने पाले में की थी.








