Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATURED

MP कांग्रेस ने परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों व 52 जिला अध्यक्षों की घोषणा की, इन्हें मिली जिम्मेदारी

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांधे ने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। पांधे ने बताया की मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा के अनुसार प्रदेश के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है। इसी तारतम्य में ट्रांसपोर्ट की समस्या को हल करने का भी मन बनाया है और देश में कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ को मध्य प्रदेश में प्रथम बार स्थान दिया गया है। इससे आम व्यवसायी के हितों के बारे में मुख्यमंत्री महोदय की सोच को दर्शाता है कि ट्रांसपोर्ट की मूलभूत समस्याओं को कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के माध्यम से समझाया वह निपटाया जाएगा।
श्री पाधे जबलपुर को प्रदेश कांगे्रस द्वारा परिवहन प्रकोष्ठ का गठन कर सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और आज उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व पूरे प्रदेश के 52 जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस प्रकोष्ठ के निर्माण में विशेष रूप से वित्त मंत्री श्री तरूण भानोट, राज्यसभा सदस्य  विवेक तन्खा जी और मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा जी के प्रयास शामिल रहे।
आज भोपाल में पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल और प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा विशेष रूप से उपस्थित थे। श्री पांधे ने प्रदेश कार्यकारिणीं में जिन्हें पदाधिकारी नियुक्त किया है, उनमें मनोहर शर्मा, सरबजीत सिंह आनंद, राजकुमार भदौरिया, खुशनवाज राईन, हेमंत गुर्जर, गुरप्रीत सिंह धनेश्वर, हिफजुर रहमान, ज्ञानेंद्र सिंह, जसवीर सिंह कंग, विवेक छाबड़ा को परिवहन प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
वहीं अमरजीत सिंह बग्गा, राजेंद्र वर्मा, प्रदीप छिपानी, सुनील माहेश्वरी, दविंदर सिंह जाॅली, इकराम राईन, राजेंद्र कपूर, पूरन सिंह भाटिया को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं आरिफ खान, लोकेश गांग, इलमुद्दीन मंसूरी, संतोष दुबे, शकील खान, रईस खान, इंदरदीप सिंह पांधे, आसिफ खान, मोहम्मद रफीक, ओम प्रकाश साहू, ज्ञासुद्दीन राजू, गुंदीश सिंह आनंद, मोहम्मद कैफ को प्रकोष्ठ का सचिव बनाया गया है।
गोविंद रुपाणी, परविंदर सिंह बाहड़ा, गणेश विश्वकर्मा, वीरेनुसिंह खन्ना, राजेंद्र सिंह बेदी, अमरजीत सिंह बाबरा, गोविंद रुपानी, विकास छाजेड़, कली मुल्ला को संगठन सचिव, वहीं अमन सिंह, गुरभेज सिंह नारंग, अमरजीत सिंह भोमरा को परिवहन प्रकोष्ठ में सदस्य बनाया गया है। हरदेव सिंह पांधे को प्रकोष्ठ का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिलों में ये होंगे संयोजक
इसके साथ ही डीएस पटेल को जबलपुर, राजू यशोधरन दमोह, अमित यादव सागर, नीरज चैरसिया छतरपुर, मोहम्मद रज्जाक टीकमगढ़, रजनीश पांडे रीवा, सुखविंदरसिंह सतना, राजीव मोदी ग्वालियर, दिनेश चंदवानी भोपाल, परविंदर सिंह भाटिया इंदौर, कैलाश गुप्ता रायसेन, अनिल संकेती मंदसौर, मुकेश जाट नीमच, शेख सईद बबलू मंडला, समीर अहमद बालाघाट, मनवीर सिंह नरसिंहपुर, मनीष गुरनानी छिंदवाड़ा, अशोक बजाज शहडोल, एजाज खान सिवनी, मुकेश जैन रतलाम, सुभाष छाबड़ा झाबुआ, जसवीर खनूजा सीहोर, सैनिक एवं रफीक खान धार, दाऊद अहमद शाहजहांपुर, शरद परिहार डिंडोरी, प्रमोद शर्मा मुरैना, लियाकत खान एवं अप्रोच अजय मिश्रा होशंगाबाद, महेश सोडनानी खरगोन, विनय पांडे कटनी, राजेश सिंह सिंगरौली, करतार सिंह बैरेज अनूपपुर, सुरेंद्र त्रिपाठी राजगढ़, अश्विन नरूला उज्जैन, अजयपाल सेठी बड़वानी, आदित्य सेठी देवास, महेश जाट भिंड, गोपाल कृष्ण शर्मा गुना, दिलीप यादव दतिया, हरि सुखेजा पन्ना, हरि सिंह यादव विदिशा, सफीक मोहम्मद बुरहानपुर, मनीष माहेश्वरी अलीराजपुर, सुरेंद्र सिंह भाटिया, खंडवा अमित शर्मा शिवपुरी, पुरुषोत्तम दास गुप्ता निमाड़ी, अमित कुमार जैन अशोकनगर, पवन सिंह चौहान सीधी, और सैयद अहमद अली को बैतूल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply