Monday, April 6, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

MP अजब है : लोकायुक्त मे रहते हुए पकड़ा था कई रिश्वतखोरो को अब खुद धरे गये

भोपाल सिवनी/मालवा। लोकायुक्त टीम ने बडी कार्यवाही करते हुए सिवनी मालवा एसडीओपी शंकरलाल सोनया को लोकायुक्त सागर की टीम ने सटोरिये से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कार्यवाही के बाद जहॉ पुलिस विभाग मे हडकप मचा हुआ है, वही आरोपी एसडीओपी को तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल मे भर्ती कराना पडा।

कार्यवाही मे उल्लेखनीय बात यह है कि पकडे गये एसडीओपी पहले भोपाल लोकायुक्त मे पदस्थ थे, ओर अपने कार्यकाल मे उन्होने खूद ही रिश्वतखोरो को ट्रैप करने की कार्यवाही को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आवेदक दीपक धन्यासे पिता शिवप्रसाद धन्यासे (34) निवासी डागाजी मार्ग देवल मोहल्ला सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद ने बीती 21 जनवरी को शिकायत करते हुए बताया था, कि वो इलाके में सट्टा चलाता था, लेकिन पिछले 3 माह से उसने अपना सटटा बंद कर दिया था।

आवेदक ने अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि एसडीओपी शंकरलाल उसपर दबाव बना रहे थे, कि वो सट्टा चालू करे जिसमे वो उसकी पूरी मदद करेंगे इसके बदले मे एसडीओपी द्वारा 10 हजार की रकम हर महीने उन्हे लाकर दिये जाने का दबाव भी बनाया जा रहा था।

आवेदक ने आगे बताया कि बीते 3 महीने से जब वे पैसे नहीं दे रहा था, तो पुलिस उसके घर बार बार आकर उसे परेशान कर रही थी, पुलिस की प्रताडना से तंग आकर उसने भोपाल लोकायुक्त एसपी को लिखित शिकायत कर दी।

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने शुरुआती जांच मे रकम मांगने की बात सही पाये जाने पर एसडीओपी को रंगे हाथो दबोचने की योजना बनाई।

इसके बाद प्लानिंग के अनुसार टीम ने आवेदक को बातचीत कर रिश्वत की रकम एसडीओपी को देने के लिये भेजा जिसे शंकरलाल ने रिश्वत की रकम लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सामने डॉक्टर्स लाइन प्रथम तल पर अपने कमरे सिवनी मालवा मे बुलाया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह साढे दस बजे दीपक धन्यासे ने जैसै ही रकम एसडीओपी को दी, तभी सागर की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए फरियादी को 20 हजार की रकम एसडीओपी को देते हुए रंगे हाथो पकड़ लिया। खबर लिखे जाने तक डीएसपी लोकायुक्त राजेश खेड़े ने बताया कि एसडीओपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा है, ओर पूरे मामले के लिखा पढ़ी चल रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply