Sunday, April 5, 2026
Latest:
Latest

Mousam Ki Jankari: मौसम विभाग ने 9 जिलों में जारी किया अलर्ट पारा 45 के पार होगा,, फिर बारिश

Mousam Ki Jankari: मौसम विभाग ने 9 जिलों में जारी किया अलर्ट पारा 45 के पार होगा,, फिर बारिश होगी  । राजधानी में शनिवार से लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन के समय तेज सतही गर्म हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज सतही हवा चलेंगी।

एक हजार से अधिक सीमांकन प्रकरण निपटे, कलेक्‍टर के निर्देश का असर, निराकरण में आई तेजी

बुधवार को दोपहर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान किया।अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रेमिका की माँ क़ो गोली मारने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस क़े हत्थे

तापमान 44 से 45 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में 43.5, पूसा में 42.9, पीतमपुरा में 42.8, रिज में 42.4 व आया नगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम