Motorola G35 5G: आ गया है Motorola का नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक, कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नजर, जानें डिटेल

Motorola : का नया स्मार्टफोन “Moto G35 5G” जल्द ही वैश्विक बाजार में एंट्री करने वाला है। यह कंपनी के बजट फ्रेंडली डिवाइस में से एक है। इसे अब तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है। इस लिस्ट में Geekbench, SCC, EEC, EUT, TUV, UL DEMCO और IMEI शामिल हैं। साथ ही स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं।
Motorola G35 5G मॉडल नंबर हुआ सामने
विभिन्न सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स के अनुसार Moto G35 का मॉडल नंबर XT2433 -1, XT-2433-4, T2433-2, XT2433-5 और XT2433-3 है। बैटरी पैक, नेटवर्किंग और चार्जिंग सपोर्ट से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
Motorola G35 5G प्रोसेसर
Geekbench सर्टिफिकेशन के अनुसार Motorola का आने वाला फोन UNISOC T760 SoC से लैस होगा। इसने सिंगल कोर टेस्ट में 743 अंक और मल्टी कोर टेस्ट में 2,363 अंक हासिल किया है। यह एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा।
READ MORE ; https://5000mAh बैटरी के साथ launch हुआ 50MP रियर कैमरे वाला Realme Narzo N63 smartphone
Motorola G35 5G
हाल ही में Motorola ने Flipkart पर एक नए स्मार्टफोन का ऐलान किया है। जिसे “Moto G35” कहा जा रहा है। लेकिन यह Moto G45 5G निकला, जो 21 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। यह Snapdragon 6s Gen 3 SoC से लैस है। फोन में 6.5 इंच 120 Hz डिस्प्ले, Gorilla Glass प्रोटेक्शन, 8GB रैम, 13G बैंड्स, स्मार्ट कनेक्ट और 50 मेगापिक्सल क्वाड पिक्सल कैमरा मिलता है। इसके तीन कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे, जिनमें रेड, ग्रीन और ब्लू शामिल हैं।