Latestमध्यप्रदेश

Morena School News: स्कूल में सिर्फ 3 छात्र, प्रिंसिपल से प्यून तक गायब, जिला शिक्षा अधिकारी ने 12 को जारी किया नोटिस

Morena School News: स्कूल में सिर्फ 3 छात्र, प्रिंसिपल से प्यून तक गायब, जिला शिक्षा अधिकारी ने 12 को जारी नोटिस किया।

कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर मुरैना और सबलगढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण मिला। जिला शिक्षा अधिकारी एके पाठक ने बानमाेर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बानमौर के प्राचार्य से लेकर भृत्य तक 12 अनुपस्थित मिले। जबकि एक भृत्य रिकार्ड के अनुसार पिछले एक जनवरी से लगातार अनुपस्थित थे। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी पाठक ने प्राचार्य सहित 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

स्कूल में केवल तीन छात्र, किचन पर लगा था ताला

सबलगढ़ बीआरसी ने मंगलवार को पासौन कलां के प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। दोपहर 1 बजे स्कूल में पहुंचे बीआरसी को महज तीन बच्चे स्कूल में मिले, जबकि स्कूल के रजिस्टरों में 65 बच्चे दर्ज हैं।

स्कूल में बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की शिकायत बच्चों ने की, बीआरसी ने निरीक्षण किया तो देखा कि किचन पर ताला लगा हैै। इसके अलावा कसेड़िया के प्राइमरी स्कूल और झुंडपुरा मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया जो समय से पहले बंद मिले।

Back to top button