katniLatest

कटनी में मानसून द्रोणिका का असर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश

कटनी में मानसून द्रोणिका का प्रभाव देखा जा रहा है। सुबह से ही बारिश का माहौल बन रहा था जो दोपहर होते-होते असर में बदल गया। शहर न सिर्फ झमाझम बारिश से तरबतर हुआ वहीं तेज हवा के बीच मानसूनी फुहार ने लोगों को भीगने पर मजबूर कर दिया। बिजली की कड़कड़ाहट से लोग सहम रहे थे।

हवा तथा पानी एक साथ आने से सबसे ज्यादा परेशान छोटे व्यवसायी हुए जो फुटपाथ पर अपना व्यवसाय करते हैं। मानसूनी बारिश की इस संभावना को मौसम विभाग ने पहले ही घोषित कर दिया था।

आज सुबह मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक मध्य प्रदेश के 33 जिलों में द्रोणिका के कारण तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई।

कटनी जिला इस तेज बारिश की संभावना के बीच रेड अलर्ट पर भी है बीते दो-तीन दिनों से बारिश के बीच सूर्य भगवान भी निकल रहे थे लेकिन आज सुबह से आसमान पर सिर्फ बादलों का डेरा था बारिश की संभावना लोगों के लिए आने वाले 24 घंटे में चिंता का सबब है क्योंकि मौसम विभाग में द्रोणिका के चलते तेज बारिश की भविष्यवाणी की है।

बारिश के कारण कटनी में निचले क्षेत्रों में एक बार फिर जल भराव की खबरें हैं अंडरपास के तहत बनी पुलियों में पानी भर गया है हालांकि कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है ।

Back to top button