Monday, April 6, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

धूमधाम से मनाया गया जैन धर्म के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष्य कल्याणक दिवस

कटनी। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग.जैन पंचायती बड़े मंदिर में प.पू. 105 भावनामति माता एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में जैन धर्म के 23 वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष्य कल्याणक दिवस बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य स.सि.उत्तमचंद अनुराग कुमार, अनुज कुमार, दिनेश जैन, आयुष जैन, पीयूष जैन, राकेश जैन रेल्वे, चक्रेश जैन राजेश जैन सर्वज्ञ,शरद सरावगी, सतीश सरावगी, मनीष सरावगी को प्राप्त हुआ एवं निवार्ण लाड़ू चढ़ाने का अवसर प्रवीण जैन को प्राप्त हुआ।

आर्यिका श्री भावनामति माता ने चर्चा करते हुये बतलाया कि जब भी हम पार्श्वनाथ भगवान को याद करते है तब कमठ ही याद आता है। कमठ ने पार्श्वनाथ भगवान के ऊपर 10 भव तक उपसर्ग किया जिसे पार्श्वनाथ ने समतापूर्वक सहन करने के बाद आज के पावन दिन मोक्ष को प्राप्त किया। हमें भी अपने अंदर एवं अपने बीच में से कमठ की प्रवृत्ति को हटाना है।

जिससे हमारी आत्मा पवित्र होगी। इस अवसर पर शहर के सभी जैन मंदिरों में पूजन आदि अभिषेक कर मोक्ष कल्याणक दिवस बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन पं.विकास शास्त्री द्वारा किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम