ICC मीटिंग से गायब रहे मोहसिन नकवी, भारत की ट्रॉफी भी नहीं लौटाई-क्या BCCI की चेतावनी से डरा पाकिस्तान?

Women's Cricket World Cup 2025: शेफाली वर्मा से हरमनप्रीत कौर तक, भारतीय टीम ने दिखाया पीढ़ियों का परफेक्ट तालमेल, भारत की ऐतिहासिक जीत

ICC मीटिंग से गायब रहे मोहसिन नकवी, भारत की ट्रॉफी भी नहीं लौटाई-क्या BCCI की चेतावनी से डरा पाकिस्तान?। टीम इंडिया को अभी तक एशिया कप की ट्रॉफी नहीं दी गई है. एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी खुद ट्रॉफी देने पर अड़े हुए हैं. जिसके चलते बीसीसीआई इस मुद्दे को ICC मीटिंग में उठाने वाली है. लेकिन नकवी इस मीटिंग से किनारा कर सकते हैं।

ICC मीटिंग से गायब रहे मोहसिन नकवी, भारत की ट्रॉफी भी नहीं लौटाई-क्या BCCI की चेतावनी से डरा पाकिस्तान?
भारतीय टीम को एशिया कप 2025 का खिताब जीते एक महीने से ज्यादा समय हो गया है. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अभी तक भारत को टू्र्नामेंट की ट्रॉफी नहीं दी है।

नकवी चाहते हैं कि वह खुद बीसीसीआई के किसी प्रतिनिधि और भारतीय टीम के सदस्य को ट्रॉफी सौंपें

हाल ही में, बीसीसीआई ने एसीसी को पत्र लिखकर ट्रॉफी मुंबई भेजने की मांग की थी, लेकिन नकवी अड़े हुए हैं। नकवी चाहते हैं कि वह खुद बीसीसीआई के किसी प्रतिनिधि और भारतीय टीम के सदस्य को ट्रॉफी सौंपें. इस पूरे मामले ने दोनों बोर्डों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है, और आईसीसी मीटिंग में यह मुद्दा गरमा सकता है. हालांकि, मोहसिन नकवी इस मीटिंग से किनारा कर सकते हैं।ICC मीटिंग से गायब रहे मोहसिन नकवी, भारत की ट्रॉफी भी नहीं लौटाई-क्या BCCI की चेतावनी से डरा पाकिस्तान?

Screenshot 20251023 201126 Chrome

BCCI से डर गए मोहसिन नकवी?

दरअसल, दुबई में चल रही आईसीसी की कार्यकारी बोर्ड की चार दिवसीय मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का पहुंचना मुश्किल माना जा रहा है. इसका कारण घरेलू राजनीतिक मुद्दे बताए जा रहे हैं. इस मीटिंग में बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी को भारत को सौंपने में देरी का मामला उठाने वाला है, जिससे नकवी पर दबाव बढ़ सकता है।

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि नकवी की जगह बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमैर सैयद मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की मीटिंग में भाग लेंगे. अगर नकवी दुबई नहीं पहुंच पाते हैं, तो सात नवंबर को होने वाली अहम बोर्ड मीटिंग में भी सैयद ही पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. हालांकि, नकवी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होने की संभावना भी बनी हुई है।

एशिया कप में जमकर मचा था बवाल

बता दें, एशिया कप 2025 का फाइनल सितंबर के अंत में खेला गया था, लेकिन ट्रॉफी अब भी दुबई स्थित एसीसी मुख्यालय में ताला लगाकर रखी हुई है. जिसके चलते बीसीसीआई मीटिंग में मोहसिन नकवी के खिलाफ एक्शन की मांग उठा सकती हैं. एशिया कप फाइनल के बाद विजेता भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

खिलाड़ियों का यह फैसला नकवी के भारत विरोधी बयानों से जुड़ा बताया जाता है. जिसके बाद नकवी ट्रॉफी को अपने साथ लेकर चले गए थे और उन्होंने अभी तक टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं दी है. इसके अलावा नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और पिछले साल जय शाह के आईसीसी चेयरमैन चुने जाने के बाद से उन्होंने किसी भी आईसीसी मीटिंग में शिरकत नहीं की है। नकवी चाहते हैं कि वह खुद बीसीसीआई के किसी प्रतिनिधि और भारतीय टीम के सदस्य को ट्रॉफी सौंपें