Latest

करणी माता का आशीर्वाद लेकर बच्चों से मुस्कराए मोदी, देश को मिले 103 नए आधुनिक रेलवे स्टेशन

करणी माता का आशीर्वाद लेकर बच्चों से मुस्कराए मोदी, देश को मिले 103 नए आधुनिक रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी का बीकानेर दौराः करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, देशनोक रेलवे स्टेशन पर बच्चों से मिले, अमृत योजना के तहत बने 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया

इसके बाद देशनोक में राजस्थान के शूरवीरों की लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। देशनोक रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात भी की। इस दौरान अमृत योजना के तहत बने देशनोक सहित देश के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन।

यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब बीकानेर से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय भारतीय कार्रवाई में ध्वस्त किया था। ऐसे में पीएम मोदी की यात्रा को एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम