दिल्‍ली

Modi Obedient ने रिटायर होने के तीन दिन पहले दिया फैसला-आप का हमला

लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की खबरों के बीच पार्टी ने पूरे मामले पर सफाई दी है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

सभी सूचनाएं मीडिया के हवाले से मिल रही हैं। भारद्वाज ने कहा कि आप के किसी भी विधायक के पास लाभ को कोई पद नहीं था। न ही उन्हें कोई बंगला या गाड़ी मिली थी और न ही उन्हें किसी तरह की कोई सैलरी मिली थी।

आप नेता ने यह भी कहा कि चूंकि हाई कोर्ट ने इन विधायकों को संसदीय सेक्रेटरी मानने से ही इनकार कर दिया, ऐसे में इनकी सदस्यता रद्द करने का सवाल कहां से उठता है। सौरभ भारद्वाज ने इस मामले में केंद्र की मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति को ही निशाने पर ले लिया।

उन्होंने जोति के गुजरात सरकार में मोदी के सीएम रहने के दौरान अफसर रहने का जिक्र किया। साथ ही कहा कि सोमवार को रिटायर हो रहे चुनाव अधिकारी ‘मोदी जी का कर्ज’ उतार रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button