Latest

Modi LIVE VIDEO: NDA संसदीय दल की बैठक जारी, देखिए वीडियो, पीएम मोदी ने संविधान को किया नमन

केंद्र में नई सरकार के गठन के लिए आज का दिन अहम होने जा रहा है। संसद भवन में एनडीए संसदीय की बैठक जारी है। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में बैठक आरंभ हुई। राजनाथ सिंह ने संसदीय दल के नेता के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने साफ कर दिया है कि नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 5 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी स्थान तय नहीं हुआ है। इससे पहले अटकलें थीं कि राष्ट्रपति 8 या 9 जून को शपथ ग्रहण की अनुमति दे सकती हैं।

LIVE Updates

 

वीडियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे। जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। संसद भवन में प्रवेश करने के बाद सभी सांसदों ने तालियां बजा कर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले वहां रखी संविधान की प्रति को नमन किया।

 

वीडियो: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे।

Back to top button