विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की भेंट-विजयराघवगढ़ विधानसभा की विकास योजनाओं के सम्बन्ध में की चर्चा
कटनी । विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कल देर शाम मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट कर विजयराघवगढ़ विधानसभा के किसानों 50 हजार एकड़ भूमि सिंचित करने वाली 566 करोड़ की लागत से प्रारंभ होने वाली बरही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई योजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान होने पर आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके साथ ही उन्होंने बरही मैहर मार्ग पर 93 करोड़ की लागत से पुनः निर्मित होने वाले कुटेश्वर पुल के कार्य को विभागीय स्तर पर तेजी लाने ,बरही नगर के बायपास निर्माण के लिए भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश देने का भी अनुरोध किया।
इस दौरान उन्होंने विधानसभा के खितौली,जगुआ, पत्थरहटा , सिजहनी, देवसरी इंदौर, घुनसुर, जलाशयों का जीर्णोद्धार एवं नहरों की लाइनिंग की स्वीकृति के काम को जल्द से जल्द कराने के निर्देश देने का भी आग्रह किया।
बडवारा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसवारा के समीप महानदी और उमराड नदी के संगम से लिफ्ट सिंचाई परियोजना बना कर विधानसभा के बाकि बचे हिस्से के गांवों खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वीकृत सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द से जल्द बनाकर भेजने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देने का भी आग्रह किया।