Latest

विधायक संजय पाठक ने वितरित किये पानी के टैंकर, ग्रामीणों को मिलेगी जलसंकट से राहत, विधायक निधि से 8 ग्राम पंचायतों को सौंपा गया

कटनी । विधायक संजय पाठक ने वितरित किये पानी के टैंकर, ग्रामीणों को मिलेगी जलसंकट से राहत, विधायक निधि से 8 ग्राम पंचायतों को सौंपा गया। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने विधानसभा की 8 ग्राम पंचायतों में गर्मी शुरू होते ही पेयजल एवं अन्य जरूरतों के लिए उपयोग आने वाले हेतु विधायक निधि से 8 टैंकर वितरित किए हैं।

IMG 20250405 WA0016 1

विधायक संजय पाठक ने वितरित किये पानी के टैंकर, ग्रामीणों को मिलेगी जलसंकट से राहत

जिससे ग्रामीणों को धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के साथ ही पेयजल संकट में बड़ी राहत मिलेगी. इन वाटर टैंकरों के माध्यम से गांव में पेयजल की आपूर्ति के साथ ही आगजनी होने पर बचाव कार्य के लिए उपयोग हो सकेंगे इससे ग्रामवासियों को लाभ होगा। इस विषय विधायक संजय पाठक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि सभी जरूरतमंद ग्राम पंचायतों को वाटर टैंकर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए इसके अतिरिक्त गांवों में पशुओं, सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं पेयजल आपूर्ति के लिए गांवों में टैंकर उपलब्ध कराए गए।

IMG 20250405 WA0013 1

जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। विगत वर्षों में अलग अलग ग्राम पंचायतों को इसी तरह से वाटर टैंकर उपलब्ध कराए गए थे।

IMG 20250405 WA0014

इस वर्ष जरूरत के अनुसार जलापूर्ति पेयजल व्यवस्था हेतु विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत बड़ारी, मेहगांव, अमेहटा, कलहरा, कुठिया महगवां, बरन महगवां, इटौरा, हदरहटा में सरपंचों को टैंकर सौंप दिए गए हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि