विधायक ने हटाए रास्ते पर पड़े पत्थर, शहडोल मार्ग पर बड़ी दुर्घटना टली

कटनी। शहडोल-कटनी मार्ग पर सुरखी टैंक के पास बीतीरात कुछ अज्ञात तत्वों के द्धारा बीच सडक़ पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर किसी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच वहां से गुजरे बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की नजर सडक़ पर पड़े पत्थरों पर पड़ी तो उन्होंने चालक से गाड़ी रूकवा कर रास्ते पर पड़े पत्थरों को हटाया। मार्ग पर पड़े पत्थर नहीं हटाए जाते तो कल रात यहां बड़ी सडक़ दुर्घटना भी घट सकती थी।

 

Exit mobile version