FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP विधानसभा में कांग्रेस का अलग अंदाज़, भर्ती घोटाले पर पुलिस की वर्दी में दिखे विधायक

MP विधानसभा में कांग्रेस का अलग अंदाज़, भर्ती घोटाले पर पुलिस की वर्दी में दिखे विधायक। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले का विरोध किया। उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शन किया और न्यायिक जांच की मांग की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे व्यापमं पार्ट-2 बताया।

मध्य प्रदेध विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान बुधवार को कांग्रेस विधायक पुलिस के वेश में पहुंचे। सभी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले का विरोध कर रहे थे। सभी ने विधानसभा में प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घोटाले को व्यापमं पार्ट-2 बताया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। सिंघार ने आरोप लगाया कि यह घोटाले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

 

Back to top button