नाबालिग मां ने बच्चे को दिया जन्म, शौचालय में किलकारी सुन जिला अस्पताल में जो हुआ वो हैरान करने वाला
नाबालिग मां ने बच्चे को दिया जन्म, शौचालय में किलकारी सुन जिला अस्पताल में जो हुआ वो हैरान करने वाला

भिंड। नाबालिग मां ने बच्चे को दिया जन्म, शौचालय में किलकारी सुन जिला अस्पताल में जो हुआ वो हैरान करने वाला वाला था। एक नाबालिग मां ने जिला अस्पताल के महिला वार्ड स्थित शौचालय में नवजात को फेंक दिया। इसके बाद मौके से नाबालिग मां भागना चाह रही थी, लेकिन समय रहते उसे अस्पताल के स्टाफ ने पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
रौन से रेफर होकर जिला अस्पताल आई थी
पेट दर्द की शिकायत लेकर एक नाबालिग रौन से रेफर होकर जिला अस्पताल के महिला वार्ड में गुरुवार रात करीब आठ बजे भर्ती हुई थी, जहां उसने शौचालय में एक बच्ची को जन्म दिया और वहीं फेंकने के बाद पलंग पर लेट गई।
भागने की फिराक में थी नाबालिग
नाबालिग मां वहां से परिवार के साथ भागने की फिराक में थी, तभी शौचालय के अंदर से नवजात के रोने की आवाज वार्ड में भर्ती किसी महिला मरीज के स्वजन ने सुन ली। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को शौचालय में बच्चा पड़ा होने की जानकारी दी। जब स्टाफ ने शौचालय में जाकर देखा तो बाल्टी में नवजात बच्ची मिली। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नाबालिग मां को बच्ची सौंपकर कार्रवाई शुरू की है।








