राजकोट में भूकंप के हल्के झटके, उपलेटा–जेतपुर में दहशत

earthquake

गुजरात के राजकोट जिले में गुरुवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उपलेटा और जेतपुर तालुका क्षेत्र में कुछ सेकंड तक धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।

रात 8:43 बजे हिली धरती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप रात करीब 8 बजकर 43 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई, जिसे हल्की श्रेणी का भूकंप माना जाता है।

उपलेटा से 30 किमी दूर था केंद्र

सिस्मोलॉजी विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उपलेटा से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित था। झटके हल्के होने के चलते किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई।

कोई जान-माल का नुकसान नहीं

प्रशासन के अनुसार, फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप के बाद इलाके में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-  शहपुरा में नो एंट्री ड्यूटी पर भिड़े TI और हेड कांस्टेबल; TI ने तोड़े दांत, आरक्षक की वर्दी फाड़ी... फिर भी SP ने सिपाही को ही कर दिया सस्पेंड