FEATUREDLatest

MG Motor India 19 अप्रैल को करेगी धांसू इलेक्ट्रिक कार लांच

MG Motor India ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट (Comet) की लॉन्चिंग डेट का एलान कर दिया है। कंपनी इसे 19 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी।

कुछ दिन पहले इंटीरियर को अनवील किया था और अब डेशबोर्ड की फुल इमेज और सीट अपहोल्सट्री को टीज किया है। हालांकि MG ने इस कार के डिजाइन और फीचर्स को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में लंबे समय से चल रही इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग वाला मॉडल हो सकता है।

 

MG की सबसे छोटी और एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी ने 2 मार्च को अपकमिंग स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार का नाम अनाउंस किया था। इस छोटी ईवी का नाम ‘कॉमेट EV’ होगा। ये कार टाटा टियागो EV से होगा। इसके बाद से कार के बारे में कंपनी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से लगातार अपडेट दे रही है।

ये इंटीरियर फीचर्स मिलेंगे
टीजर में देखा जा सकता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार टू-स्पोक, स्टीयरिंग व्हील के साथ आएगी। इसमें दोनों साइड पर दो कंट्रोल सेट दिए जाएंगे। ये कंट्रोलर्स एपल iPod से इंस्पायर्ड हैं। इससे ऑडियो, नेविगेशन, इंफोटेनमेंट वॉइस कमांड जैसे फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए पेश किया जा सकता है।

MG कोमेट EV: डुअल-इंफोटेनमेंट स्क्रीन
स्टीयरिंग व्हील के पीछे एक डुअल इंफोटेनमेंट स्क्रीन सेटअप भी नजर आ रहा है। इसमें 10.25 इंच की स्क्रीन मिलेगी। डैशबोर्ड के पास एक फ्लोटिंग यूनिट भी मिलेगी। वहीं, स्क्रीन के नीचे हॉरिजॉन्टल पोजिशन में AC वेंट्स मिलेंगे। नई इलेक्ट्रिक कार में क्रोम हाइलाइट्स के साथ रोटरी एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल भी दिए जाएंगे। इसके अलावा कोमेट में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कीलेस एंट्री, ड्राइव मोड और कई हाई-एंड फीचर्स दिए जाएंगे।

डैशबोर्ड पर मिलेगी 20.5 इंच की इंटीग्रेटेड फ्लोटिंग वाइड स्क्रीन
नया टीजर हमें कार के इंटरटेनमेंट सिस्टम की जानकारी देता है। MG मोटर इसे ‘इंटेलिजेंट टेक डैशबोर्ड’ कह रही है। कार में इंटीग्रेटेड फ्लोटिंग वाइड स्क्रीन मिलती है, जिसमें 10.25 इंच की हेड यूनिट और 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर शामिल है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम