Monday, April 6, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

सच हो रही मौसम विभाग की भविष्यवाणी, कटनी में लगातार तेज बारिश

कटनी। कटनी जिले में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हो रही है । यहां लगातार बारिश जारी है। निचले इलाकों में पानी भरने की खबर है तो पुल पुलियों में भी पानी भर रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी थी कि कटनी में लगातार तेज बारिश हो सकती है जो आज शाम सटीक निकली।

बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने ली वर्चुअल बैठक

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने राजस्व महाभियान 2.0 की वर्चुअली समीक्षा के दौरान जिले में हो रही बारिश के मद्देनजर सभी राजस्व अधिकारियों को सजगताऔर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री यादव ने वर्चुअली बैठक में कहा कि अभी आगामी दो दिनों तक मौसम विभाग द्वारा जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसलिए सभी अधिकारी चौकस और अलर्ट रहें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की सूचना जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दें ,यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत हैं। कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को आगाह किया है कि नदी -नालों और पुल -पुलियों से ऊपर पानी होने की स्थिति में लोगों को इसे पार नहीं करने की समझाइश देवें और बैरीकेटिंग भी करवाए। ताकि किसी भी प्रकार कि अप्रिय घटना और स्थिति से बचा जा सके।

कलेक्टर श्री यादव ने राजस्व महाभियान के तहत लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विशेष कर समग्र,ई-केवाईसी के कार्य की प्रगति की संबंधित एस डी एम को प्रतिदिन अपने स्तर पर समीक्षा के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम