FEATUREDLatestधर्मवास्तु

Mesh Mashi Chandragrahan: मेष सहित इन 4 चतुर्ग्रही योग वाली राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा, 5 मई को चन्द्र ग्रहण का विशेष संयोग

Mesh Mashi Chandragrahan: मेष सहित इन 4 चतुर्ग्रही योग वाली राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा, 5 मई को चन्द्र ग्रहण का विशेष संयोग।

 चंद्र ग्रहण के 10 दिन बाद तक इस चतुर्ग्रही योग का प्रभाव रहेगा और इन 4 राशि वालों को इसका शुभ फल मिलता रहेगा।

वैदिक ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को बेहद महत्‍वपूर्ण घटना माना गया है। माना जाता है कि पूर्णिमा की रात को जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तो चंद्र ग्रहण लगता है।

वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है।  साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कल 5 मई को लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण के दिन कुछ अन्‍य ग्रहों की स्थिति भी बेहद खास है, जिससे एक दुर्लभ संयोग बन रहा है।

इस चंद्र ग्रहण के दिन मेष राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। 12 साल बाद ऐसा हो रहा है जब मेष राशि में सूर्य, बुध, गुरु और राहु की युति हो रही है।

10 दिन तक लाभ कमाएंगे ये 4 राशि वाले 

चंद्र ग्रहण के 10 दिन बाद तक इस चतुर्ग्रही योग का प्रभाव रहेगा और इन 4 राशि वालों को इसका शुभ फल मिलता रहेगा। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दि सिद्धि योग और व्यतिपात योग भी बन रहे हैं, जिन्‍हें शुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि ये चंद्र ग्रहण किन-किन राशि वालों के लिए शुभ है।

मेष राशि में ही बन रहा है और इस राशि के जातकों को बहुत लाभ देगा। इन जातकों के रुके हुए काम बनेंगे. आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. निवेश के लिए अच्‍छा समय है। खासतौर पर प्रॉपर्टी में निवेश करना अच्‍छा रहेगा। व्‍यापारी वर्ग को सफलता मिलेगी।

सिंह: सिंह राशि वालों को भी चंद्र ग्रहण पर बन रहा चतुर्ग्रही योग जबरदस्‍त सफलता दिलाएगा. नौकरी में तरक्‍की मिलेगी. आपको मान-सम्‍मान, पद मिलेगा. व्‍यापार में सफलता मिलेगी. आप कड़ी मेहनत करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी।

धनु: धनु राशि वालों को चंद्र ग्रहण के मौके पर बन रहा दुर्लभ संयोग बीमारी से निजात दिलाएगा. समाज में आपकी लोकप्रियता और सम्‍मान बढ़ेगा. इस समय मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लिहाजा अपनी ओर से कोई कमी ना छोड़ें. धन लाभ होगा.

मीन: मीन राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ है. कामों में सफलता मिलेगी. आपको धन लाभ होगा. करियर में उन्‍नति और यश मिलेगा. किस्‍मत का साथ मिलने से काम पूरे होते जाएंगे. वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा।

Back to top button