Friday, May 8, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

अठारह पुराण, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवम श्रीमद् भगवत कथा आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

अठारह पुराण, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवम श्रीमद् भगवत कथा आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्

कटनी -विगत दिवस 15 से 23 मई तक होने वाले अठारह पुराण, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवम श्रीमद् भगवत कथा आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पूज्य डा रजनीश शास्त्री जी के सानिध्य में आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमे शिष्य मंडल सहित अन्य जन्मनास ने अपनी उपस्थिति दी। बैठक में आयोजन से जुड़े हर बिंदुओं पर क्रमश: चर्चा हुई मैदान का मौके पर मुआयना भी किया जाकर बलदाऊ टेंट कटनी को आवश्यक कार्य सौप कर उन्हे पूर्ण करने कहा गया।
यात्रा की भव्यता को लेकर सभी को जिम्मेदारी दी गई एक व्यक्ति अपने साथ पांच लोगों को साथ लाए यह भी आग्रह किया गया..
कथा में कटनी एवम् आसपास से अन्य संत जैसे लोढ़ा सिद्ध महाराज,सुरेंद्र दास जी महाराज,भरभरा वाले महाराज एवम और भी संतो का आगमन होना है। इस तरह यजमान बनाने हेतु सभी से आग्रह किया गया।
पूज्य दद्दा जी ने लगभग 20 वर्षो पहले अठारह पुराण का आयोजन किया था उसके बाद यह आयोजन हो रहा है जहां अठारह पुराण का दर्शन होगा ।बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए। आज कटनी नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी एवम अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया जाना है बैठक में गुल्लू खंपरिया, सिन्हा जी, राहुल बजाज,मुकेश नौगरहिया,प्रमोद सेन,गोविंद सेन, ब्रजेश अग्रवाल, घप्पू गुप्ता ,सुमित जैसवाल,मंटू गुप्ता,संजू नाकरा,अक्षय निगम,राय साहब, ओम प्रकाश तपा,कपूर जी सहित अन्य महिला मातृ शक्ति भी उपस्थित रही अब दिनांक 11 मई को अंतिम बैठक श्री जगन्नाथ मंदिर रसोई परिसर में सायं 5 बजे से होगी। जिसमें सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु आग्रह किया गया है

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि