Wednesday, April 29, 2026
Latest:
katniLatest

आवारा मवेशियों की धमाचौंकडी पर अंकुश लगाने महापौर प्रीति सूरी ने दिये सख्त निर्देश

नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने आज 29 जनवरी को हांका गैग की बैठक आयोजित कर सख्त निर्देश जारी किये है। महापौर ने स्वास्थ्य विभाग के हांका गैंग के साथ एक आवश्यक बैठक लेते हुए कहा है कि मिशन चौक से लेकर स्टेशन तक एक भी गाय बैल नजर नहीं आने चाहिए साथ ही वार्डो मे सड़को मे सार्वजनिक स्थानों उद्यानों में आवारा मवेशी विचरण करते पाए जाने पर संबधित पशुपालक के खिलाफ जुर्माना वसूल किया जाए। महापौर अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल कार्यवाही की जाये आवारा मवेशियों की धमा चौंकडी से राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे है। बैठक में हांका गैंग प्रभारी सहित टीम की उपस्थिति रही ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम