katniLatestमध्यप्रदेश

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कटनी के विपिन दुबे बने प्रदेश महासचिव 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्रीनिवास बी वी ने मप्र कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

कटनी से बड़वारा ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष एवं कटनी जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के इंटरव्यू के माध्यम से चयनित हुए पहले अध्यक्ष विपिन दुबे को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, अशोक नगर, देवास, नीमच इत्यादि जिलों के जिला अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं।

एतद संबंध की सूचना मप्र कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष गजानंद तिवारी को भेजी गई है।

Back to top button