katniमध्यप्रदेश

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं अग्निशमन की रहेगी विशेष व्यवस्था

 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं अग्निशमन की रहेगी विशेष व्यवस्थ

 

कटनी – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार 4 सितंबर 2026, को शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक श्री सत्यनारायण मंदिर एवं नगर के अन्य श्रीकृष्ण मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। नगर निगम आयुक्त श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर आई.ए.एस. द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर नगर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए एक आदेश जारी कर निगम से संबंधित आवश्यक व्यवस्था को समय पर पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है।

 

निगमायुक्त श्रीमती कौर द्वारा जारी आदेशानुसार जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर, मधई मंदिर सहित अन्य मंदिरों के आसपास सड़क एवं गड्ढों की मरम्मत कर आवागमन सुगम बनाने की व्यवस्था का दायित्व कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा के साथ सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, सुनील सिंह एवं क्षेत्रीय उपयंत्रियों को दायित्व सौंपा गया है।

 

सफाई व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

 

पर्व के दौरान मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही आयोजन एवं मंदिर समितियों से समन्वय कर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन की व्यवस्था कराने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों की सतत निगरानी कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को दिए गए है।

 

समुचित प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था

 

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए जन्माष्टमी आयोजन वाले मंदिरों के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहित सहायक यंत्री आदेश जैन एवं मोना करेरा को सौंपा गया हे। जबकि आयोजन एवं मंदिर समितियों से समन्वय कर कार्यक्रम स्थलों पर शुद्ध पेयजल हेतु पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की कार्यवाही सहायक यंत्री मृदुल श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा की जायेगी।

 

अग्निशमन वाहन रहेगा तैनात

 

निगमायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, कटनी के पत्र के अनुसार 4 सितंबर को शाम 4 बजे से एक अग्निशमन वाहन की उपलब्धता थाना कोतवाली में सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभारी फायर नियंत्रण अधिकारी मृदुल श्रीवास्तव एवं प्र.सहायक फायर नियंत्रण अधिकारी शैलेन्द्र दुबे को दिए है। नगर निगम आयुक्त श्रीमती कौर ने जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button