katniमध्यप्रदेश

बड़ारी अंडरब्रिज हुआ जलमग्न,भारी बारिश से 10 फुट भरा पानी,वाहनों की लगी लंबी कतार,कैमोर झुकेही मुख्य मार्ग का संपर्क टूटा,एक कैंपर वाहन अंडर ब्रिज में डूबा , ड्राइवर सुरक्षित निकला

बड़ारी अंडरब्रिज हुआ जलमग्न,भारी बारिश से 10 फुट भरा पानी,वाहनों की लगी लंबी कतार,कैमोर झुकेही मुख्य मार्ग का संपर्क टूटा,एक कैंपर वाहन अंडर ब्रिज में डूबा , ड्राइवर सुरक्षित निकला

कैमोर – कैमोर झुकेही मुख्य मार्ग पर ननवारा रेल्वे स्टेशन के समीप ग्राम बड़ारी में बने रेल अंडरब्रिज में पानी की उचित निकासी ना होने से जलस्तर लगभग 10 फुट बढ़ गया , गुरुवार की रात 10 बजे जलस्तर बढ़ने लगा , हमेशा की तरह एक कैंपर वाहन ने निकलने का प्रयास किया लेकिन पानी ज्यादा होने से वाहन बंद हो गया , अचानक जलस्तर बढ़ने लगा , ड्राइबर सुरक्षित निकल आया लेकिन वाहन पूरी तरह जलमग्न हो गया

 

पहाड़ के नाले पर बना दिया है अंडरब्रिज – ग्रामीणों ने बताया कि यहां से पहाड़ का विशाल नाला बहता था लेकिन गलत ढंग से सर्वे किया गया , ग्रामीणों ने निर्माण के समय रेल्वे कहा अधिकारियों से कहा था कि यहां यह ब्रिज सफल नहीं होगा लेकिन उन्होंने कहा अब जहां स्वीकृत हैं उसी स्थान पर बनेगा

 

डीजल पंप से निकाल रहे पानी– शुक्रवार की सुबह पहुंचे रेल कर्मियों ने 2 डीजल पंप लगाये लेकिन घंटों तक पानी निकालने पर जल स्तर कम नहीं हुआ

 

राहगीर होते रहे परेशान – कैमोर झुकेही मुख्य मार्ग पर भारी ट्राफिक रहता है , अंडरब्रिज से आवागमन बंद होने पर लोग 17 किलोमीटर का चक्कर काटकर विजयराघवगढ़ होते हुए वैकल्पिक मार्ग के सहारे निकले, रेल्वे की तरफ से सारी रात ना तो सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गये और आपातकालीन स्थिति में गेट भी नहीं खोला गया

 

ग्रामीणों ने कहा अंडरब्रिज को बंद कर खोला जाये गेट – बडा़री ग्राम के निवासियों ने कहा कि इस अंडर ब्रिज को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए और पहले की तरह गेट संचालित करना चाहिए क्योंकि बारिश में अंडर ब्रिज भरने से आवागमन बंद हुआ है इसी प्रकार अन्य मौसम में भी गाड़ियां बिगड़ जाती हैं जिससे लंबा जाम लगता है और धूल का गुबार उठने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है

 

रेलवे साइडिंग एवं अदाणी एसीसी सीमेंट प्लांट होने से भारी वाहनों का आवागमन होता है अधिक – गौरतलब है कि ग्राम बड़री में रेलवे साइडिंग है जहां आए दिन रक लोड होते हैं लेकिन रेट लोडिंग के लिए मटेरियल अमेहटा मेहगांव आदि क्षेत्रों से आता है अंडर ब्रिज बंद होने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है और रेलवे को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , कैमोर से अमेहटा को जोड़ने वाले इस मार्ग में दोनों तरफ सीमेंट प्लांट है कर्मचारियों का आवागमन भी वाधित हुआ है

 

Back to top button