katniLatest

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कन्या अनन्या के हाथों विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कटनी।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने लालबहादुर शास्त्री वार्ड में में एक बार फिर से विकास कार्यों की सौगात देते हुए दिनांक 9 अगस्त को लगभग 13 लाख की लागत से होने जा रही सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन वार्ड की कन्या अनन्या से कराया।

स्थानीय जनों द्वारा वार्ड में लगातार हो रहे विभिन्न विकास कार्यों हेतु महापौर सूरी एवं स्थानीय पार्षद सरला मिश्रा को धन्यवाद देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया।

भूमिपूजन के दौरान स्थानीय पार्षद सरला संतोष मिश्रा,एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,जयनारायण निषाद,सुरेंद्र गुप्ता,प्रभा गुप्ता,सुमित्रा रावत,उपयंत्री अश्वनी पांडेय ,धनिराम गौंटिया,सोधा कोरी,शीला यादव,शिवानी ठाकुर,परुषोत्तम यादव स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम