Latest

सहेलियों के साथ महापौर प्रीति संजीव सूरी ने रखा निर्जला करवा चौथ व्रत, चंद्रमा को अर्ध्य सभी ने पति की दीर्चंद्र की कामना

कटनी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष में भी सुहागिन महिलाओं के लिए विशिष्ट त्योहार करवा चौथ का निर्जला व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। जिसमें कटनी महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं सभी सुहागिन महिलाओं ने इस विशिष्ट व्रत को रख कर विधि विधान से पूजा अर्चन किया। सभीं सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर दुबे कॉलोनी स्थित नीलम खुराना के निवास पर सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जल निराहार होकर पूजा कर,चंद्र दर्शन उपरांत चंद्रमा को अर्ध्य देते हुए पति की दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन हेतु कामना की।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक