katniमध्यप्रदेश

कर्मचारी  मुबारिक खान एवं श्री अशोक के आकस्मिक निधन पर महापौर अयुक्त ने दी श्रद्धांजलि 

कर्मचारी  मुबारिक खान एवं श्री अशोक के आकस्मिक निधन पर महापौर अयुक्त ने दी श्रद्धांजलि

कटनी – कार्यालय नगर पालिक निगम कटनी की स्थापना शाखा में सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदस्थ रहे कर्मचारी श्री मुबारिक खान तथा स्वास्थ्य शाखा में सफाई मित्र के पद पर पदस्थ रहे कर्मचारी श्री अशोक पिता रामदास यादव के आकस्मिक निधन हो जाने पर बुधवार दोपहर 3 बजे नगर निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा जाकर गत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान निगम परिवार द्वारा दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिवारजनों पर आये इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

शोक सभा के दौरान महापौर  प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी, गोविंद चावला, सुरेन्द्र गुप्ता, उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, आलोक तिवारी सहित निगम की अन्य शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Back to top button