I Love Mohammad पोस्टर पर सियासी संग्राम: बरेली में प्रदर्शन, मौलाना तौकीर नजरबंद
I Love Mohammad पोस्टर पर सियासी संग्राम: बरेली में प्रदर्शन, मौलाना तौकीर नजरबंद।बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के अलग-अलग इलाकों में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर बैनर लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। साथ ही मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर लिया गया है।
I Love Mohammad पोस्टर पर सियासी संग्राम: बरेली में प्रदर्शन, मौलाना तौकीर नजरबंद
शुक्रवार को सुबह से ही इस्लामिया मैदान और बिहारीपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। श्यामगंज मंडी वाले रोड पर बैरिकेडिंग करने के साथ भारी फोर्स तैनात की गई। सैलानी इलाका बंद रहा। दोपहर होते-होते लोग घरों से निकलने लगे। जुमे की नमाज के बाद लोग जुलूस के रूप से नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले।

