MATE GALA 2018: डिफरेंट लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, वहीं दीपिका ने हॉट अंदाज में ढाया कहर

बॉलीवुड डेसक। न्यूयॉर्क शहर में मेट गाला 2018 इवेंट का अायोजन हो चुका हैं। बॉलीवुड दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉट आदाओं से सबका दिल जीत लिया हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण डिजायनर प्रबल गुरुंग के हॉट रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। साइड सल्ट लिए दीपिका इस गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

साथ ही मिनिमम मेकअप लुक और ब्लड रेड लिपस्टिक के साथ स्टाइलिश इयरिंग के साथ दीपिका ने अपने स्टाइल को एकदम अलहदा अंदाज दिया। प्रियंका की ही तरह दीपिका भी हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं हालांकि दीपिका को यहां वैसी सक्सेस नहीं मिली है जैसी बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ को मिली है। बीते साल भी दोनों ने इस इवेंट में हिस्सा लिया था लेकिन दीपिका की ड्रेस उतना अपील नहीं कर पाई थी।

वहीं इस मौके पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक तहलका मचा चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर फैंस को हैरान करती दिखाई दी। अपने स्टाइल, ड्रेस सेंस और लुक से हमेशा सरप्राइज करती रहने वाली प्रियंका ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाया है। यहां प्रियंका चोपड़ा का कैथोलिक अवतार में दिखीं। प्रियंका चोपड़ा यहां पर बरगंडी कलर के वेलवेट गाउन में पहुंचीं जिसमें गोल्ड हुड लगा हुआ था।

बता दें कि इस बार मेट गाला 2018 की थीम हैवनली बॉडीज (दिव्य शक्तियों) फैशन और कैथलिक कल्पना पर आधारित थी। जिसके लिए इन दोनों ‘बाजीराव-मस्तानी’ को-स्टार्स ने अपने फैशनेबल अंदाज से एक-दूसरे से बाजी मारने की पूरी कोशिश की है। आपको इनमें से कौन लगा ज्यादा प्यारा हमें वोट करके अपनी राय दें।

