Latest

धूमधाम के साथ मनाया गया माता मरियम का जन्म उत्सव, सेंटपाल चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा, ईसाई धर्मावलंबियों ने चर्च में निकाली शोभायात्रा 

कटनी(YASHBHARAT.)। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सेंटपाल चर्च में 8 सितंबर सोमवार को प्रभु यीशु की माता मरियम का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेंटपाल चर्च में जन्म उत्सव का विशेष आयोजन किया गया था। यहां माता मरियम की शोभायात्रा निकाली गई। चर्च में फादर एंथोनी कावगंल व फादर प्रवीण राज के द्धारा मिस्सा पूजा कराई गई। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने विशेष प्रार्थना की। चर्च में हुए विशेष प्रार्थना के दौरान फादर एंथोनी कावगंल व फादर प्रवीण राज ने कहा कि माता मरियम का जन्म, उनकी शुद्धता और समर्पित जीवन अनुकरणीय है। माता मरियम ईश्वर के सामने शक्तिशाली मध्यस्थ है। उनसे मदद मागने वालों को कभी निराश नहीं होना पड़ता है। लोगों को माता मरियम को जीवन में महसूस करने की आवश्यकता है। मिस्सा पूजा के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान धार्मिक गीत के बीच लोगों ने माता मरियम का गुणगान किया। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रोमन कैथोलिक इसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। माता परियम की मूर्ति के साथ शोभायात्रा चर्च परिसर में ही निकाली गई। शोभायात्रा में महिला, पुरुष व बच्चे आकर्षक परिधान में शामिल हुए। इसके पूर्व माता मरियम के जन्मोत्सव के लिए 29 अगस्त को ही झंडा फहराया गया था। इन नौ दिनों के दौरान रोज चर्च में प्रार्थना किया जाता था। 8 सितंबर सोमवार को नौवें दिन जन्मोत्सव पर चर्च में विशेष प्रार्थना किया गया। नौ दिनों के महोत्सव को नवीना कहा जाता है, जो आज विशेष प्रार्थना के साथ संपन्न हो गया।

Back to top button