ढीमरखेड़ा पुलिस की जुआफड़ पर रेड, ताशपत्तो पर दाव लगाते कई जुआरी गिरफ्तार, फड़ से 33500 रूपये बरामद 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा चालये जा रहे सिंकजा अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा स्लीमनाबाद एसडीओपी श्रीमति अकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा पुलिस ने जुर्म जरायम अपराध पतासाजी हेतु इलाका भ्रमण दौरान मुखबिर व्दारा सूचना मिली की रामपुर परासी हार पहाडी में कुछ लोग रुपये पैसो की हार जीत की बाजी लगाकर ताश पत्तो से जुआ मन्ना खेल रहै है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर रामपुर परासी हार मौके पर जाकर हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर जुआ रेड की कार्यवाही की गई जिसमें मौके पर जुआ खेल रहे (1) महेश कुमार पिता प्रेमलाल चक्रवर्ती उम्र 40 साल निवासी ग्राम झिन्नापिपरिया थाना ढीमरखेडा, (2) रितेश पिता अनंतराम बर्मन उम्र 33 साल नि झिन्नापिपरिया थाना ढीमरखेडा, (3) दिलीप कुमार पिता संतोष कुमार बर्मन उम्र 39 साल निवासी ग्राम ढीमरखेडा थाना ढीमरखेडा (4) इंद्रकुमार पिता प्रीतम पटेल उम्र 62 साल नि ग्राम बांध थाना ढीमरखेडा (5) भीम ठाकुर पिता कैलाश सिहं ठाकुर उम्र 35 साल नि. झिन्नापिपरिया थाना ढीमरखेडा (6) अजय पिता झरीलाल चक्रवर्ती उम्र 40 साल नि ग्राम झिन्नापिपरिया थाना ढीमरखेडा को पकडा गया जिनके पास व फड से 33500 रु नगदी एवं 52 ताश के पत्ते एवं घटना स्थल से जुडियो की खडी 05 मो.सा. मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उनि एस के चौधरी, सउनि संतोष विश्वकर्मा, प्रआर 480 सुवच्चन यादव, 413 दीपक श्रीवास आर 479 अजय धुर्वे, 210 रंजीत सिह, 760 कमोद कोल, 730 डूमन दास, 774 गंधर्व सिहं की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version