FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Mandsour Hadsa: मंदसौर के हीरो बने मनोहर सिंह, चार जिंदगियां बचाईं लेकिन खुद नहीं बच सके

Mandsour Hadsa: मंदसौर के हीरो बने मनोहर सिंह, चार जिंदगियां बचाईं लेकिन खुद नहीं बच सके

Mandsour Hadsa: मंदसौर के हीरो बने मनोहर सिंह, चार जिंदगियां बचाईं लेकिन खुद नहीं बच सके। रविवार को ग्राम काचरिया चौपाटी पर हुआ हादसा दर्दनाक तो था ही कई परिवारों को भी जिंदगी भर का गम दे गया। टक्कर मोटरसाइकल व इको के बीच हुई। फिर इको कुएं में जा गिरी। दोनों वाहनों पर सवार 12 लोगों की मौत हो गई। इस पूरे हादसे में एक व्यक्ति ऐसा भी था जो न तो वेन में सवार था और न ही बाइक पर था।

हादसे को दूर से देखने के बाद वह वेन सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूद गया। एक महिला, दो बच्चों सहित चार की जान बचा भी ली। पर जब फिर से पानी कुएं में गए तो खुद भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और वहीं मौत हो गई।

Back to top button