
Manish Sisodia Arrested: राजधानी दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सीबीआई ने करीब 8 घंटे तक उनसे पूछताछ की। मनीष सिसोदिया सुबह करीब 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रात भर हिरासत में रखा जाएगा और सोमवार की सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के घर पहुंचे और परिवार के मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी दिल्ली पहुंचकर मनीष सिसोदिया के परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये गंदी राजनीति है और इससे हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।








