Site icon Yashbharat.com

Mangal Gochar 2023: 10 मई से इस राशि में रहेंगे ग्रहों के अधिपति मंगल, इन राशियों को होगा लाभ

13 10 2020 sun mars and earth 20201013 8315

Mangal Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह माना गया है. मंगल को सभी ग्रहों का अधिपति कहा जाता है। यह क्रोध, युद्ध, शस्त्र, साहस और पराक्रम का कारक ग्रह है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल 10 मई को कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। मंगल मिथुन राशि से निकलकर दोपहर 2.13 मिनट पर कर्क राशि में आएंगे। मंगल के गोचर से कई राशियों के भाग्य चमकेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अनुकूल रहेगा। इस दौरान मनोकामनाएं पूरी होंगी। मंगल इस राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहा है। अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि

मंगल इस राशि के छठे भाव में प्रवेश करेगा। इस राशि के जातकों को इस दौरान लाभ मिलेगा। सभी क्षेत्रों में प्रगति होगी। दुश्मन आपके विरुद्ध खड़ा नहीं हो पाएगा। काम की तारीफ होगी। प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशिवालों के लिए मंगल का गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान भाग्य बलवान रहेगा। मंगल इस राशि के 5वें भाव में विराजमान रहेंगे। लंबित सभी काम पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।

 

सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। इसे सूचना ही मानें हम कोई दावा नहीं करते

Exit mobile version