Mandla IPL Satta Racket: किराए के मकान से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹40 लाख का खुलासा
Mandla IPL Satta Racket: किराए के मकान से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹40 लाख का खुलासा। मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। Indian Premier League के मैचों पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
MP Cabinet Meeting 2026: सड़कों के लिए 10,801 करोड़ मंजूर, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार को बड़ा बूस्ट
किराए के मकान से चल रहा था सट्टा
जानकारी के अनुसार, आरोपित जबलपुर के निवासी हैं, जो मंडला के कटरा गांव में किराए का मकान लेकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब ₹40 लाख के सट्टे का पर्दाफाश किया है।
बैंक खातों के जरिए लेन-देन
जांच में सामने आया कि आरोपी कंपनी के नाम से संचालित बैंक खातों का इस्तेमाल कर पैसों का लेन-देन कर रहे थे, जिससे नेटवर्क को छिपाने की कोशिश की जा रही थी।
पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। कार्रवाई रजत सकलेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
अवैध सट्टे के खिलाफ अभियान तेज
यह कार्रवाई अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के नेटवर्क पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

