Latest

Mandi Loksabha Result Announcement: कंगना ने अंबिका माता मंदिर में टेका माथा, मां ने खिलाई दही, चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी लीड

Mandi Loksabha Result Announcement: कंगना ने अंबिका माता मंदिर में टेका माथा, मां ने खिलाई दही, चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी लीड, शुरुआती रुझानों के आने के बाद भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने सरकाघाट के धबोही स्थित अंबिका माता मंदिर में माथा टेका। मां आशा रणौत ने कंगना को दही खिलाई अब तक की मतगणना में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 127277 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 78177, मंडी से कंगना रणौत 34021 व शिमला से सुरेश कश्यप 39298 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। सभी चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, आदित्य सोफत व सतपाल रायजादा पीछे चल रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम