Monday, April 6, 2026
Latest:
katni

Mandi Halchal: फर्जी अनुज्ञा पत्र जारी गेहूं का अवैध परिवहन करने वाले व्यापारी पर हुई कार्रवाई

Mandi Halchal: फर्जी अनुज्ञा पत्र जारी गेहूं का अवैध परिवहन करने वाले व्यापारी पर हुई कार्रवाई। इलाहाबाद के एक व्यापारी द्वारा स्वयं से अनुज्ञा पत्र (गेटपास) जारी करते हुए गेहूं का परिवहन कराया जा रहा था। मंडी प्रबंधन के जांच दल ने चाका बाइपास में जांच के दौरान ट्रक को जढ्ढत करते हुए कार्रवाई की है।

मंडी सचिव देवेंद्र सिंह ठाकह्नर ने बताया कि जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार मांझी, किशोर कुमार पनिका, सुधीर त्रिपाठी ने ट्रक नंबर यू.पी.65एलटी-6227 की जांच की। जांच के दौरान 348 क्विंटल गेंहू का अवैध परिवहन पाया गया।

अवैध परिहन करते हुए पाए जाने पर दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क 79 हजार 690 रुपए की वसूली की गई। मंडी सचिव ने बताया कि दांडिक मंडी शुल्क 65 हजार 903 रुपए, निराश्रित शुल्कए 8787 रुपए, समझौता शुल्क 5 हजार रुपए लगाया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम