jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

Man Ki Baat कटनी की बेटी मीनाक्षी का PM मोदी ने किया मन की बात में जिक्र, जानिए क्या किया था इस होनहार बेटी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित करते उन्होंने इस मन की बात में कटनी की 13 साल की बेटी मीनाक्षी का जिक्र किया जिसने अपने गुल्लक के पैसे टीबी मुक्त भारत के लिए डोनेट दान कर दिए।

wp 1687068520271

बता दें, इस बच्ची का नाम मीनाक्षी क्षत्रिय है. 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली मीनाक्षी जबलपुर के अधारताल में रहती है. उसके पिता आनंद कुमार क्षत्रीय बैंक में कार्यरत हैं. जबकि, मां चांदनी गृहिणी हैं. उसने बताया कि वह कटनी में टीबी रोगियों के इलाज के लिए अपनी पॉकेट से कुछ दान करना चाहती थी. इसके लिए उसने अपनी गुल्लक तोड़ी और उसमें से निकले 4200 रुपये रेड क्रॉस को दे दिए. उसने कहा कि टीबी के मरीजों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए. ताकि, उन्हें इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यूं तो हर महीने के आखिरी रविवार को Mann Ki Baat का प्रसारण होता है, लेकिन इस महीने के आखिरी में पीएम मोदी अमेरिका यात्रा पर रहेंगे, इसलिए इस बार एक हफ्ते पहले ही इसका प्रसारण कर दिया गया। पढ़िए बड़ी बातें

Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बातें

भारत ने संकल्प किया है 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का… लक्ष्य बहुत बड़ा ज़रूर है। एक समय था जब टी.बी. का पता चलने के बाद परिवार के लोग ही दूर हो जाते थे, लेकिन ये आज का समय है, जब टी.बी. के मरीज को परिवार का सदस्य बनाकर उनकी मदद की जा रही है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता के साथ ही उनकी Governance और उनके प्रबंध कौशल से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विशेषकर जल-प्रबंधन और नौसेना को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज ने जो कार्य किए, वो आज भी भारतीय इतिहास का गौरव बढ़ाते हैं। उनके बनाए जलदुर्ग, इतनी शताब्दियों बाद भी समंदर के बीच में आज भी शान से खड़े हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम