Latest

भारतीय रेलवे: ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेनों का बड़ा फेरबदल, 24 ट्रेनें कैंसल, 30 ट्रेनों के रूट में बदलाव

भारतीय रेलवे: ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेनों का बड़ा फेरबदल, 24 ट्रेनें कैंसल, 30 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। अगर आप त्योहारी सीजन में इस माह आगरा-दिल्ली से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रा कर कहीं जाने का प्लान बना चुके हैं, तो यह खबर आपके प्लान पर पानी फेर सकती है। पलवल स्टेशन पर प्री और नान इंटरलाकिंग व धौलपुर-हेतमपुर के बीच अप व डाउन मेन लाइन में कनेक्शन कार्य के चलते सितंबर में लगभग एक पखवाड़े तक ट्रेन यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने ग्वालियर से गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें गतिमान एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा 30 से अधिक ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान महज मुरैना-धौलपुर तक भी ट्रेन से जाने के विकल्प सीमित ही रहेंगे। धौलपुर-हेतमपुर कार्य के चलते ये ट्रेनें होंगी प्रभावित: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा के बीच चलने वाली ट्रेन 11901-11902 और 11807-11808 को पांच से 17 सितंबर तक रद कर दिया है।

कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 11 और 12 सितंबर, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी पांच से 17 सितंबर तक, ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस छह, सात, आठ, 10, 11, 13, 14 व 15 सितंबर को आगरा से संचालित की जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आगरा छावनी लश्कर एक्सप्रेस छह, सात, 13 व 14 सितंबर को ग्वालियर तक ही चलेगी।

धौलपुर-हेतमपुर कार्य के चलते ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा के बीच चलने वाली ट्रेन क्रमांक 11901-11902 और ट्रेन क्रमांक 11807-11808 को पांच से 17 सितंबर तक रद कर दिया है। कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 11 और 12 सितंबर, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी पांच से 17 सितंबर तक, ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस छह, सात, आठ, 10, 11, 13, 14 व 15 सितंबर को आगरा से संचालित की जाएगी। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आगरा छावनी लश्कर एक्सप्रेस छह, सात, 13 व 14 सितंबर को ग्वालियर तक

पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ सहित कई ट्रेनें बदले रूट पर चलेंगी

  • ट्रेन क्रमांक 12138 पंजाब मेल पांच सितंबर को गाजियाबाद-आगरा फोर्ट-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होकर संचालित की जाएगी।
  • ट्रेन क्रमांक 12618 मंगला एक्सप्रेस छह सितंबर को गाजियाबाद-आगरा फोर्ट-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होकर संचालित की जाएगी।
  • ट्रेन क्रमांक 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच से 12 सितंबर तक मेरठ-खुर्जा-मितावली-आगरा फोर्ट-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना होकर चलाई जाएगी।
  • ट्रेन क्रमांक 12708 एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छह, आठ व 11 सितंबर को पलवल-मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठीयाई-बीना होकर जाएगी।
  • ट्रेन क्रमांक 12644 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस छह सितंबर और ट्रेन क्रमांक 12808 समता एक्सप्रेस पांच से सात, नौ, 10 व 12 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
  • ट्रेन क्रमांक 09322 डा. आंबेडकर नगर स्पेशल, पांच, आठ, 10 व 12 सितंबर को डायवर्ट की जाएगी।
  • ट्रेन क्रमांक 12630 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छह सितंबर, ट्रेन क्रमांक 12616 जीटी एक्सप्रेस, पांच से 12 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
  • ट्रेन क्रमांक 19054 सूरत एक्सप्रेस आठ से 15 सितंबर तक इटावा-भिंड-ग्वालियर और ट्रेन क्रमांक 15045 ओखा एक्सप्रेस पांच से 12 सितंबर तक इसी मार्ग से संचालित होगी।
  • ट्रेन क्रमांक 12707 एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 13 व 16 सितंबर को बीना-रूठियाई-सोगरिया-बयाना-मथुरा-पलवल होकर जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम